फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठों जटोली मार्ग पर लोहे के पाइप और सरिया पर किया था हाथ साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जटोली कोठों मार्ग पर चोरों ने लोहे के पाइप, सरिया और कटिंग मशीन के ब्रेकर पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की शिकायत पीड़ित विजेंद्र सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 मार्च की शाम को विजेंद्र सिंह ने अपने कार्यस्थल पर कटिंग मशीन का ब्रेकर और लगभग सात लोहे के पाइप के टुकड़े गायब पाए। इसके अलावा, घटनास्थल के पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके घर से भी सरियों के दो बंडल चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अध्ययन किया। इसमें तीन व्यक्ति सरिया ले जाते हुए दिखाई दिए। इस आधार पर पुलिस ने उपरोक्त मामले में अभियोग पंजीकृत किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी मुश्ताक मुहम्मद उर्फ सोनू खान निवासी चमरोग, तहसील व जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें