फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजाब की सीजमोर टीम ने जीता ढांग ऊपरली क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
ढांग ऊपरली में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत- स्पोर्ट्स क
विज्ञापन
फाइनल में मलपुर को 50 रनों से हराकर जीता खिताब, मोहित चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अटल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ढांग ऊपरली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पंजाब के आनंदपुर साहिब की सीजमोर टीम ने खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में सीजमोर ने मलपुर टीम को 50 रनों से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। ढांग ऊपरली के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजमोर टीम ने 6 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में मलपुर टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन 95 रन पर ही ऑल आउट हो गई। सीजमोर टीम के खिलाड़ी मोहित को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह में नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा, समाजसेवी हरप्रीत सिंह सैणी और उद्योगपति हरबंस पटियाल ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की।इस अवसर पर क्लब के प्रधान हरविंद्र सिंह, नवनीत सैणी, हेमंत राजपूत, दिलप्रीत सैणी, प्रीत राजपूत, प्रिंस सैणी व लाडी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें