फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में दो भाइयों की हत्या करना पुलिस व्यवस्था पर सवाल : विवेक

Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सेालन में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा। संवाद
विज्ञापन
अपराधियों में पुलिस का और पुलिस में सरकार का डर खत्म
विज्ञापन

हत्या के बाद बिना किसी डर के प्रदेश से बाहर निकल गए आरोपी
मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक मामले में दें जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि अपराधी यहां आकर हत्या जैसे जघन्य अपराध बिना डर के कर रहे हैं और पुलिस की नाक के नीचे बाहरी राज्यों को निकल जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ में दो भाइयों की सरेआम हत्या कर आरोपी फरार गए। कहा कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है या पुलिस को सरकार का। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ बाहरी राज्यों के साथ लगते हैं और स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, ऐसे में बॉर्डर पर सख्त पहरेदारी होती है, फिर हत्यारे निकल जाते हैं तो कानून व्यवस्था पर प्रश्न तो है ही। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। ऊना में पुलिस को ही बंदी बना लिया गया, चंबा में बड़ा कांड हुआ, सिरमौर में हत्या और अब सोलन के नालागढ़ में दो सगे भाइयों की हत्या इसका उदाहरण है। प्रदेश में पिछले 6 माह में ही 10,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर बॉर्डर पर गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहती है। यूं भी बीबीएन में देश के तकरीबन हर राज्यों से लोग रोजी-रोटी के लिए आते हैं। ऐसे में यह क्षेत्र अपराध की दृष्टि से भी संवेदनशील है। तभी वर्ष 2008 में पूर्व भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र को अलग पुलिस जिला बनाया था। इसके बावजूद यहां दो भाइयों की हत्या करने के बाद अपराधियों का फरार होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक की जवाबदेही बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें