फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक चालक से लूट के मामले में एक आरोपी कालका से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में शामिल दो मोटरसाइकिल भी लिए गए कब्जे में
विज्ञापन

परवाणू में 15 जनवरी को की थी चालक से 12,400 रुपये की लूट
तीन आरोपी चल रहे हैं मामले में फरार, पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। प्रदेश की सीमा परवाणू से ट्रक चालक के साथ लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पारस निवासी टिब्बी मोहल्ला कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा को सीताराम खेड़ा कालका, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त दोनों मोटर साइकिलों को भी जब्त कर लिया है।
जांच के दौरान पाया गया है कि यह दोनों मोटर साइकिलें इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों रितिक व अर्जुन जो सीताराम खेड़ा कालका हरियाणा के रहने वाले हैं और वारदात के बाद से फरार चल रहें हैं, की हैं। वारदात में संलिप्त अन्य तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार करके पीड़ित से लूटे गए पैसों को भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमेंद्र कुमार निवासी गांव खील डाकघर धर्मोड़ तहसील करसोग जिला मंडी ने 15 जनवरी को शिकायत दी थी कि वह ट्रक में शिमला से चरनियां ईंटे खरीदने के लिए जा रहा था, जब यह दिन के समय टिपरा से पीछे हिमाचल की सीमा पर बाथरूम करने के लिए रुका तो उसी समय अचानक दो लड़के बाइक पर इसके ट्रक के पास आए और दो अन्य लड़के जिन्होंने बाइक सड़क की दूसरी तरफ खड़ी कर रखी थी, वह भी इसके ट्रक के पास आए। दो लड़कों ने इसे धक्का मारकर पकड़ लिया व अन्य दो ने इसके ट्रक के अंदर जाकर इसके पर्स से 12,400 रुपये निकाल लिए व ट्रक की चाबी भी निकालकर साथ ले गए। इसने युवकों को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन यह पकड़ नहीं सका। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर और दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें