फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में विद्युत लाइनों के जाल से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों और दुकानों के साथ से होकर जा रही बिजली की लाइनें
विज्ञापन

स्थानीय लोग कई बार विद्युत बोर्ड को करवा चुके अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र के बाजार में विद्युत लाइनों का जंजाल बन गया है। इस जंजाल में हर कभी शॉर्ट सर्किट होता रहता है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हालात यह है कि विद्युत की लाइनें लोगों के घरों और दुकानों के साथ से होकर जा रही हैं। बाजार से प्रतिदिन स्कूली बच्चे निकलते हैं। वहीं बाजार में खरीदारी करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में तारों के जंजाल लोगों को परेशानी में डाल सकता है। कई बार इस बारे विद्युत बोर्ड को बता दिया गया है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपेश, अजय, गोलू, मनोज, मुकेश, गोपाल, जीवन आदि का कहना है कि प्रतिदिन बाजार में लोगों डर के साये में निकलते हैं। कई बार बड़े वाहनों के साथ लाइन टच भी हो चुकी है। गनीमत यह है कि कोई हादसा पेश नहीं हुआ है। लेकिन अब ये तारों का जंजाल लगातार बढ़ता जा रहा है। उधर, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुनिहार नीरज कतना ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर कहीं तारों का जंजाल बना होगा तो इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें