फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्व हैंड वॉश दिवस पर लोगों को किया जागरूक

Sat, 11 May 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में हैंड वॉश दिवस पर जागरूक करती हुई प्र​शिक्षु नर्सें। संवाद
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में हाथ धोने के बताए फायदें
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव और अन्य तरीकों से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। विश्व हैंड वॉश दिवस पर ईएसआई अस्पताल प्रशिक्षु नर्सों की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को हाथ धोने के फायदे और बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। नुक्कड़ नाटक और पोस्टर आदि से हाथ धोने के तरीकों को भी बताया।
विज्ञापन

इसी के साथ प्रशिक्षुओं की ओर से नाखून काटने और साफ रखने के फायदों को भी लोगों के साथ साझा किया। वहीं परवाणू में फैले हुए डायरिया मामलों को लेकर भी जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने ओपीडी में मरीजों को बताया कि पानी को उबाल कर सेवन करें। इसी के साथ जंक फूड और गंदी जगहों में खान-पान की वस्तुएं न लें। हमेशा हाथ साफ करने के बाद ही खाद्य पदार्थों को खाएं। कटे हुए फल और बिना ढके खाद्य पदार्थों का भी सेवन से बचें। घर से निकलते समय अपने साथ सैनिटाइजर या साबुन साथ रखें ताकि कहीं भी हाथों को साफ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें