फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 5030 में से 2476 मामलों का किया गया निपटारा

Sat, 11 May 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते ​हुए। संवाद
विज्ञापन
न्यायालयों में लगीं राष्ट्रीय लोक अदालतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों लगाई गईं। इस दौरान सोलन समेत उपमंडल नालागढ़, कसौली, अर्की और कंडाघाट में 12 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। इस मई में प्री लोक अदालत सीटिंग्स भी करवाई गई। इन लोक अदालतों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन आकांक्षा डोगरा ने बताया कि इस अवसर पर कुल 5030 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंग्स एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया, जिसमें से 2476 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 84577192 रुपये रही। इन मामलों में 3910 मोटर व्हीकल चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से कुल 1794 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें