फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों की सेहत का रखें ख्याल, सही टूथब्रश का करें इस्तेमाल : डॉ. शालिनी

विज्ञापन
एमआरए डीएवी स्कूल सोलन में विश्व मौ​खिक दिवस पर विद्या​र्थियों को जागरूक करते हुए। स्रोत: आईपीआ
विज्ञापन
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर एमआरएडीएवी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से एमआरएडीएवी स्कूल सोलन में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पुरी ने की। उन्होंने कहा कि शरीर के अन्य अंगों की तरह मुंह, दांतों और मसूड़ों की सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को रात को सोने से पहले और सुबह भोजन के बाद नरम व छोटे ब्रिस्ल वाले टूथब्रश से दांत साफ करने चाहिए। उन्होंने बताया कि रंगीन टूथपेस्ट की बजाय सफेद टूथपेस्ट का उपयोग करना बेहतर होता है। ब्रश करते समय टूथपेस्ट की मात्रा मटर के दाने के बराबर और छोटे बच्चों के लिए चावल के दाने के बराबर रखनी चाहिए। डॉ. पुरी ने मुंह के स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू, चॉकलेट, चिप्स व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोजन के बाद कुल्ला करना जरूरी है और स्नैक्स में फल, मेवा, काजू व बादाम को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य मासूमा सिंघा, स्वास्थ्य विभाग की बीसीसी समन्वयक राधा चौहान, अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें