फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर संवरेगा कुनिहार का ऐतिहासिक तालाब

Sat, 13 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद 12 बीघा में फैले इस तालाब के सूखे क्षेत्र में महाराजा पद्म सिंह स्टेडियम और पर्यटन की दृष्टि से तालाब को संवारने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐतिहासिक कुनिहार तालाब के दिन बहुरेंगे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद 12 बीघा में फैले इस तालाब के सूखे क्षेत्र में महाराजा पद्म सिंह स्टेडियम और पर्यटन की दृष्टि से तालाब को संवारने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रशासन योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरे करने के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन


 कुनिहार के ऐतिहासिक तालाब में पंचायत द्वारा स्टेडियम के निर्माण पर करीब 6 माह पहले तालाब संघर्ष समिति द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लिया था। इस पर हाईकोर्ट ने तालाब संघर्ष समिति की सभी दलीलों को खारिज कर फैसला पंचायत के पक्ष में सुनाया। इस फैसले के बाद तालाब और स्टेडियम बनाने की कवायद प्रशासन जल्द शुरू करने जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि अगर यह कवायद रंग लाई तो कुनिहार में पर्यटन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्टेडियम के रूप में मंच भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री को सौंपी फैसले की प्रतिलिपि
तालाब ब्यूटिफिकेशन और स्टेडियम पर उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद 12 अगस्त 2016 को ओक ओवर में मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह को फैसले की प्रतिलिपि सौंपी गई। राज्य पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर, राज्य पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं लघु बचत एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड ने कहा कि इस फैसले से स्टेडियम और तालाब के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने शुरू की कवायद
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि इस संबंध में सूचना मिल चुकी है। कोर्ट ने फैसला पंचायत के पक्ष में सुनाया है। संघर्ष समिति द्वारा लिया गया स्टे खत्म हो चुका है। पंचायत से मिलकर 12 बीघा तालाब क्षेत्र में 6 बीघा ड्राइ एरिया में स्टेडियम और शेष छह बीघा में तालाब का जीर्णोद्धार होगा। इसकी कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें