फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने कसौली से गिरफ्तार किया भगोड़ा अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार का रहने वाला है आरोपी विनय कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। न्यायालय की ओर से भगोड़ा घोषित किए गए अपराधी को पुलिस ने कसौली से गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2025 में कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था, जिसके बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश में लगी थी और अब सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार धर्मपुर की टीम ने भगोड़े आरोपी विनय कुमार, निवासी गांव अलोला, डाकघर एवं तहसील कल्याणपुर, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार को कसौली से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में वाहन दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज था। मामले की जांच के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले के ट्रायल के दौरान न्यायालय ने आरोपी को बार-बार उपस्थित होने का आदेश दिया, लेकिन वह न्यायालय में नहीं आया। इसके बाद 31 जुलाई 2025 को उसे न्यायालय की ओर से भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया। भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर पुलिस ने 23 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें