नालागढ़ के महादेव में आयोजित विजेता पहलवानों का परिचय करते हुए विधायक हरदीप बावा व विद्या रतन चौ
महादेव स्थित शिव शंकर गोशाला परिसर में कश्ती का आयोजन
200 से अधिक पहलवानों ने लिया भाग, 3.75 लाख के इनाम बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। महादेव स्थित शिव शंकर गोशाला परिसर में लखदाता दंगल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें माली की तीन कुश्तियां हुईं और विजेता व उपविजेता छह पहलवानों को 3.75 लाख रुपये इनाम दिए गए। हर कुश्ती पर 1.25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। फाइनल में हुई कुश्ती में राजू रेयवाल ने हरियाणा के पुष्पेंद्र को पटखनी दी। मेजर डेरा बाबा नानक ने दिल्ली के बीना को और कालू बडोवाल ने थेडो गिरजा को पराजित किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। सभी पहलवानों को 7 लाख रुपये के पुरस्कार बांटे गए। समारोह मेंं बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक हरदीप बावा ने कमेटी की ओर से माली के पहलवानों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने आयोजकों को प्रतियोगिता कराने की सराहना की। इस मौके पर ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी, दौलत राम, निक्का राम, दाता राम, तारा चंद, राजेंद्र, राजपाल, सुरेश कुमार, तीर्थ राम, जसविंद्र, गोपाल, हरदायल, राम लोक, बलबीर सिंह व ज्ञान ठेकेदार उपस्थित रहे।