फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुरानी कार्यकारिणी को दिया विस्तार, कई प्रस्ताव पारित

Mon, 19 Aug 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी नवरात्रों के दौरान करवाए जाएंगे मां दुर्गा के विशेष पाठ
विज्ञापन

श्रीरामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की बैठक में लिए निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। श्रीरामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की ठाकुर द्वारा मंदिर हाल में संयोजक देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नवरात्रों में रामलीला के मंचन बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। कार्यकारिणी में रितेश जोशी प्रधान, अमन अत्रि को उपप्रधान, अभिनव झांजी को सचिव, सह सचिव दीपक करीर को सह सचिव, राधा रमन शर्मा को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार उपाध्याय को संयोजक, अरविंद जोशी व अजय जोशी को सह संयोजक जबकि मंच संयोजक प्रदीप पुरी को बनाया गया। इसी तरह राकेश झांजी, दिनेश सैनी, संजय जोशी को मुख्य सलाहकार, आशीष द्विवेदी, संदीप जोशी, मुकेश शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा को सलाहकार बनाया गया।
इसके अतिरिक्त हर्षित भारद्वाज, आशीष वशिष्ठ, कर्ण खुराना, प्रिंस खुराना, प्रथम शर्मा, कुश शर्मा, कर्ण अत्री, हैपी कुमार, रूपेश शर्मा, पुलकित शर्मा, सुमित, योगिराज, कार्तिक भारद्वाज, मनीष जोशी, पार्थ, प्रियांशु, हन्नी झांजी, राहुल जोशी, कान्हा, सूर्यांश गर्ग, शौर्य, गोलू, रूपेश शर्मा, हनी जोशी, आदित्य जोशी, आयुष झांजी, भूपेंद्र भारद्वाज, मृदुल शर्मा को समिति सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्व सम्मति से प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत हाटकोट से मांग उठाई कि श्रीरामलील जन कल्याण समिति को मंदिर का जिम्मा दिया जाए। वहीं राम लीला की रिहर्सल 4 सितंबर से मंदिर हाल में आरंभ होगी। इस बार रामलीला का मंचन पिछले कई वर्षों से अलग किया जाएगा। वहीं खेल समिति का अध्यक्ष साहिल व शौर्य जोशी को बनाया गया। इस दौरान निर्णय लिया की इस वर्ष ठाकुर द्वारा मंदिर में आगामी नवरात्रों में मां दुर्गा के विशेष पाठ करवाए जाएंगे जिसमें राम लीला के सभी सदस्यों को इस कार्य की जिम्मेवारियां दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें