ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी सोलन की बैठक में भाग लेते सदस्य। स्रोत सोसाइटी
सोलन में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसायटी का स्थापना दिवस 22 अप्रैल को सोलन स्थित दुर्गा क्लब में मनाया जाएगा। यह निर्णय सोसायटी के अध्यक्ष कंवर शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस पर सोसायटी के 90 और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, कुमारहट्टी में सोसायटी को उपलब्ध भूमि की निशानदेही करवाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सदस्यों से भविष्य में भी वर्तमान दर पर ही सदस्यता शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पंकज खुल्लर, उपाध्यक्ष बीएन कोरला और डॉ. बलबीर विज, महासचिव आरएल नेगी, कोषाध्यक्ष एसआर गर्ग सहित डॉ. वीके राय, बलबीर सिंह ठाकुर और अन्य सदस्य उपस्थित थे।