रायपुर में कथा श्रवण करते श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी उपमंडल के रायपुर (लोदी माजरा) में श्रीमद्भागवत पुराण कथा के छठे दिन व्यासपीठ पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने श्रीकृष्ण की लीलाओं के प्रसंग सुनाए। पंडित गर्गाचार्य ने बताया कि कंस ने अष्टमी की रात जन्म लेने वाले सभी बच्चों को मारने के लिए राक्षसी पूतना को भेजा। पूतना ने भगवान कृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन बालकृष्ण ने उसे हर लिया। इसके बाद कंस ने राक्षस वकासुर को भेजा, जिसने विशाल बगुले का रूप धारण किया, लेकिन कृष्ण ने उसे भी परास्त कर दिया। कथा के बाद माजरू निवासी प्रीतम पाल ने भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर एडवोकेट श्याम लाल, रामरतन, शेर सिंह, चूहड़ू राम, सोमनाथ, हंस राज और अशोक कुमार उपस्थित रहे।