फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों की कॉपी-किताबों की जांच से होगा ऑफलाइन शिक्षा का मूल्यांकन

Sun, 30 Jul 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा समेत शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीमें इस सप्ताह से स्कूलों का दौरा करना शुरू कर देगी। जिसमें स्कूलों में दिया जाने वाला मिड-डे मील, व्यवस्थाएं, ऑफलाइन शिक्षा का मूल्यांकन समेत अन्य रिकॉर्डों की भी जांच की जाएगी। इसमें गठित निरीक्षण टीमों को रोजाना इसकी रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक को सौंपनी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑफलाइन कक्षाओं के निरीक्षण के लिए टीमों ने भी स्कूलों का दौरा करना शुरू कर दिया है। जिसमें निरीक्षण टीमें स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से भी दी जाने वाली शिक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। इसके अलावा स्कूलों में विभिन्न उपकरणों पर खर्च किए गए बजट के संबंध में भी स्कूल प्रबंधनों से इसका रिकॉर्ड जांचा जाएगा। इसमें प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल होंगे।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। जिसमें स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी। अनियमितताएं पाए जाने वाले स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें