फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आग लगने पर दो बच्चों समेत तीसरी मंजिल से कूदा दंपती, चारों घायल

Sun, 30 Jul 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू के अंबोटा में आग से जलीं बाइकें। संवाद
विज्ञापन
सभी केंद्र-
विज्ञापन

अंबोटा के एक भवन की गैलरी में खड़ी सात बाइकों में लगी थी आग
घायल पंजाब और चंडीगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के साथ लगते अंबोटा में एक भवन की तीसरी मंजिल की गैलरी में खड़ी सात बाइकों में शनिवार रात आग लग गई। आग की लपटें साथ लगते कमरे तक पहुंचने पर दंपती ने दो बच्चों समेत तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे चारों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल पहुंचाया और गैलरी में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अंबोटा में सड़क के साथ स्थित तीन मंजिला भवन जिसमें अधिकांश परवाणू क्षेत्र के उद्योगों के कामगार किराये पर रहते हैं। भवन की तीसरी मंजिल सड़क के साथ लगती है, जिसकी गैलरी में बाइक खड़ी रहती हैं। बाइकों में अचानक आग लगने से कामगार रघु व उनकी पत्नी मीरा कमरे में फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने अपने दो बच्चों के साथ तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घायल रघु, मीरा व बेटी तान्या को ईएसआई अस्पताल से इंडस अस्पताल मोहाली पंजाब और बेटे प्रीतम को मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें