फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को समय पर करें पूरा

विज्ञापन
जिला ​शिकायत निवारण समिति की बैठक से पहले अ​धिकारियों के साथ चर्चा करते अतिरिक्त उपायुक्त। स्रो
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन। सोलन में 22 जनवरी को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। राहुल जैन ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाली बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्या निवारण के साथ-साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करने में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने से जहां धन की बचत होती है वहीं नागरिकों को समय पर सेवाएं भी मिलती हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाबद्ध तरीकों से विकास कार्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध समाधान करना सुनिश्चित बनाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार जिला में चकौताधारकों को भूमि का मालिकाना हक दिए जाने के मामलों को निर्धारित समयावधि में निपटाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में फल व सब्जी विक्रेताओं की दुकान में मूल्य सूची लगाने तथा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम तथा राजस्व विभाग से संबंधित मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, हिमाचल प्रदेश की परिवीक्षाधीन अधिकारी आस्था, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें