फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में वर्ल्ड कप विजेता कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
बद्दी में नर सेवा नरायण सेवा समिति के पदाधिकारी कबड्‌डी स्टार साक्षी शर्मा का स्वागत करते हुए-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। महिला कबड्डी विश्व कप में तिरंगा लहराने वाली भारतीय टीम की डिफेंडर साक्षी शर्मा का वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। नर सेवा नारायण सेवा समिति की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ साक्षी शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर साक्षी शर्मा ने बद्दी-साई रोड पर समिति की ओर से आयोजित लंगर सेवा का शुभारंभ भी किया। उनके साथ खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा के कोच संजीव कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के मुख्य संरक्षक देव व्रत यादव ने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने बताया कि हिमाचल की पांच बेटियों कप्तान रितु नेगी, उपकप्तान पुष्पा राणा, डिफेंडर साक्षी शर्मा, निधि शर्मा और सुषमा शर्मा ने अपनी प्रतिभा दिखाकर भारत की झोली में वर्ल्ड कप डाला है। समिति के मुख्य संयोजक राधा गोबिंद ने खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का मान बढ़ाया है। उन्होंने साक्षी शर्मा और उनके कोच संजीव ठाकुर को सम्मानित किया और आश्वासन दिया कि संस्था भविष्य में भी खिलाड़ियों की प्रगति के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें