फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मीठे पानी की छबील लगाई, हलवा भी बांटा

Mon, 27 May 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गुरू अर्जन देव के शहीदी दिवस पर बुआसनी पंचायत में मीठे पानी की छब्बील लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जन कल्याण समिति ने मनाया गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बवासनी पंचायत में जन कल्याण सेवा समिति ने गुरु अर्जुनदेव महाराज का शहीदी दिवस मनाया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने पहाड़ी चिकनी गांव के सामुदायिक भवन में हलवा बांटा और मीठे पानी की छबील लगाई।

समिति के अध्यक्ष कर्म चंद ने बताया कि वर्तमान में समाज महापुरुषों के बलिदान को भूल गया है। हमें जरूरत है कि आने वाली पीढ़ी और समाज के लोगों को महापुरुषों के दिए गए बलिदान के बारे में बताएं, जिससे हमारी आनेवाली नस्लें नशे से दूर रहें और उनमें देश प्रेम की भावना को जागृत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम पंचायत ढकरियाना के प्रधान प्रेम सिंह, पहाड़ी चिकनी के वार्ड सदस्य कृष्ण लाल, पूर्व प्रधान व समाज सेवी भूपेंद्र सिंह, निस्सी एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष किशोरी लाल सहोता, रोशन चौहान, जन कल्याण सेवा समिति के प्रधान अमर सिंह छिब्बर, उपप्रधान हेत राम, सचिव मोहन लाल, कोषाध्यक्ष राम दयाल, महिला विंग की प्रधान रानी देवी, उपप्रधान संध्या देवी, सचिव मीरा देवी, मुख्य सलाहकार बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें