फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला स्तर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डाटा होगा एकत्र

Thu, 21 Mar 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईएसई के उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

जिले के बैकों, केंद्रीय कार्यालयों के नोडल अधिकारी रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव के तहत उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में डाइस वेब (डीआईएसई) सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने की। इस मौके पर उन्होंने कार्यशाला में डीआईएसई सॉफ्टवेयर के बारे में नोडल अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जिला सोलन के विभिन्न बैकों, केंद्रीय कार्यालयों और प्रदेश सरकार के नॉन-ट्रेजरी विभागीय कार्यालयों के नोडल अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि डाइस वेब आधारित कंप्यूटर एप्लीकेशन है जोकि निर्वाचन विभाग द्वारा जिला स्तर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने में प्रयोग में लाया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा डीआईएसई सॉफ्टवेयर में 31 मार्च तक सावधानी से व त्रुटिरहित दर्ज करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, जिला सूचना अधिकारी संजीव कुमार, नायब तहसीलदार दीवान सिंह तोमर, सहायक जिला सूचना अधिकारी श्वेतांश शशांक सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें