युवाओं के लिए खेल गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एनएसयूआई के नए जिलाध्यक्ष कुशाग्र ठाकुर ने कहा है कि उनका संगठन नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएगा और छात्रों को एकजुट करेगा। इससे विद्यार्थियों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित हो सके। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखने के लिए मेहनत और लगन से काम करेंगे।
जिले के सभी विद्यार्थियों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। विद्यार्थियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का हल निकालने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ा जाएगा।