फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पर 18 प्रतिशत जीएसटी माफ करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। एनएसयूआई इकाई छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर उग्र हो चुकी है। इकाई ने कोरोना काल में प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के पास करने की गुहार लगाने लगी है। इसे लेकर इकाई ने उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष तुषार सिंह स्तान ने कहा कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पिछली उपलब्धि के आधार पर 10 प्रतिशत रियायती अंक देकर प्रोमोट किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्र की फीस को माफ करने के साथ स्कूलों की तीन महीने की फीस को माफ किया जाए। शिक्षा पर लगाया जाने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को माफ किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में परीक्षाओं को लेना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने की सूरत में साइलेंट प्रोटेस्ट भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चतर सिंह, पूर्व कैंपस अध्यक्ष नितिन, मुकेश, कोमल, सूर्य देव, पारुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें