फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों बनाई एनएसएस वाटिका

Sun, 10 Nov 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा महलोग स्कूल में चल रहा एनएसएस शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में आयोजित 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व चंद्रभागा ने मिलकर एनएसएस वाटिका का निर्माण किया व पट्टा से कोटा गांव तक रास्ता ठीक किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता चंद्रभागा ने राष्ट्रीय सेवा को लेकर व्याख्यान दिया। उन्हाेंने राष्ट्रीय सेवा योजना, सामुदायिक सेवा व छात्रों को बिना भेदभाव के सामाजिक कार्य करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश के जो बच्चे विद्यालय जाने में असमर्थ है उनकी सहायता करना भी एक समाज सेवा है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य व आदर्श वाक्य ''मैं नहीं, लेकिन तुम'' के बारे में विस्तार में समझाया। इस मौके पर एनएनएस प्रोग्राम अधिकारी अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें