फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सलोगड़ा स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

सार

सोलन के सलोगड़ा विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शिविर में स्वच्छता, पौधरोपण और सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को सेवा और अनुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन
सलोगड़ा स्कूल में एनएसएस​ ​शिविर के शुभारंभ के दौरान मौजूद स्वंय सेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोगड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केएल शर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, साक्षरता अभियान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर में 28 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और अनुशासन व सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें