फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक,पति की मौत, पत्नी घायल

सार

नालागढ़ के महादेव के समीप पंजेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और खड़ी पिकअप की टक्कर में रतवाड़ी गांव के कर्मजीत सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर महादेव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर महादेव की समीप एक बाइक खड़ी से पिकअप से टकरा गई। बाइक पर रतवाड़ी गांव की दंपत्ति सवार थी। टक्कर लगते ही दोनों बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह 7:00 बजे हुआ। रतवाड़ी गांव के कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मू अपनी पत्नी को लेकर नालागढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही कर्मजीत महादेव की समीप पहुंचा तो उसने बाइक से संतुलन खो दिया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी पिकअप से उसकी बाइक टक्करा गई। इससे कर्मजीत व उसकी पत्नी दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कर्मजीत को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें