फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिग्गल कॉलेज में एनएसएस शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

विज्ञापन
दिग्गल कालेज में एनएसएस के शुभारंभ पर कार्यक्रम पेश करती हुए कालेज स्वयं सेवी-  स्रोत- कालेज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवी स्मृति शर्मा एवं काजल ठाकुर की ओर से अतिथियों के औपचारिक स्वागत से हुआ। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन किया और छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भंगड़ा और पहाड़ी नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। पहले दिन की गतिविधि के तहत स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर की सफाई की। स्मृति शर्मा ने एनएसएस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सामाजिक जीवन में इसके महत्त्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें