दिग्गल कालेज में एनएसएस के शुभारंभ पर कार्यक्रम पेश करती हुए कालेज स्वयं सेवी- स्रोत- कालेज।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवी स्मृति शर्मा एवं काजल ठाकुर की ओर से अतिथियों के औपचारिक स्वागत से हुआ। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन किया और छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भंगड़ा और पहाड़ी नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। पहले दिन की गतिविधि के तहत स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर की सफाई की। स्मृति शर्मा ने एनएसएस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सामाजिक जीवन में इसके महत्त्व पर प्रकाश डाला।