फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएसएस के उद्देश्यों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में सेवानिवृत्त कैप्टन बाबूराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंकित कौंडल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष ठाकुर, निशा ठाकुर और अध्यापक उपस्थित रहे। शिविर में विद्यालय के 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन बाबूराम ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंकित कौंडल ने विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें