फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट, अर्की और कुनिहार में कल बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट, अर्की और कुनिहार क्षेत्र के कई गांवों में 24 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट ने 132/11 केवी सब-स्टेशन डुग्निहार में 7.5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की जांच के चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि पांच 11 केवी फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें दाड़ला फीडर के तहत विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट, ग्याना और चंडी के सभी गांव शामिल हैं। वहीं, नवगांव, कंधर फीडर के तहत विद्युत अनुभाग नवगांव और कंधर के सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा भराड़ीघाट फीडर के तहत विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट और धुंदन फीडर के तहत विद्युत अनुभाग धुंदन के सभी गांव प्रभावित होंगे। रहोटा फीडर के तहत विद्युत उपमंडल अर्की के विद्युत अनुभाग खाली तथा विद्युत उपमंडल भूमती के विद्युत अनुभाग कुनिहार के सभी गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें