फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: योगाभ्यास से दिन की शुरुआत, नौणी में स्वयंसेवियों ने की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत प्राणायाम और योगासन से हुई। दिन प्रभारी दाड़लाघाट पंकज शर्मा ने स्वयंसेवियों को कानून, नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं, प्रधानाचार्य मांझू हंसराज शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया। शिविर में 53 एनएसएस स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की गई। कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल और सीमा शर्मा स्वयंसेवियों की गतिविधियों की देखरेख कर रहे हैं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कमल भी शिविर के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें