फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली अस्पताल में अब अत्याधुनिक मशीन से होंगे एक्स-रे

विज्ञापन
कसौली अस्पताल में लगी नई आधुनिक एक्सरे मशीन के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अ​धिकारी व डॉक्टर। स्रोत :
विज्ञापन
छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर संदीप मदान व मुख्य अधिशासी अधिकारी हिमांशु सामंत ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

10 लाख रुपये से स्थापित मशीन से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। छावनी परिषद कसौली अस्पताल में शुक्रवार को अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक मशीन का उद्घाटन छावनी परिषद कसौली के अध्यक्ष ब्रिगेडियर संदीप मदान एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी हिमांशु सामंत ने संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर मनोनीत सदस्य राज कुमार सिंघला, एएमओ डॉ. शिवानी गुप्ता और अस्पताल के समस्त कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अस्पताल में स्थापित की गई यह आधुनिक एक्स-रे मशीन सीएसआर पहल के अंतर्गत एक मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सहयोग से लगाई गई है। इस पूरी मशीनरी की कुल लागत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस नई और हाई-टेक मशीन के शुरू होने से अब कसौली और आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे जांच के लिए शहरों या बाहरी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अधिशासी अधिकारी हिमांशु सामंत ने बताया कि पुरानी मशीन खराब होने के कारण पिछले कुछ वर्षों से अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा पूरी तरह से बंद पड़ी थी। इस वजह से स्थानीय निवासियों और गरीब मरीजों को भारी दिक्कतों और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नई मशीन के चालू हो जाने से मरीजों को अस्पताल परिसर में ही त्वरित, सटीक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने आगे कहा कि छावनी परिषद कसौली भविष्य में भी क्षेत्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान अस्पताल स्टाफ, मरीजों और स्थानीय लोगों ने छावनी परिषद की इस जनहितैषी पहल का स्वागत किया और आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें