फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिमला में होगा छह टोल नाकों का फैसला

Tue, 28 Mar 2017 10:29 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन के ढेरोवाल यूनिट के अधीन आने वाले छह टोल बैरियरों की नीलामी अब शिमला में होगी। बद्दी नगर परिषद हॉल में दूसरी बार मंगलवार को रखी नीलामी प्रक्रिया एक फिर ठेकेदारों द्वारा रिजर्व प्राइज पर नहीं देने से रद हो गई।
विज्ञापन



ठेकेदारों ने रिजर्व प्राइज को अधिक बताते हुए बोली को आगे ही नहीं बढ़ाया। इसके चलते बीबीएन के टोल नाका गुुल्लरवाला, बघेरी, ढेरोवाल, दभोटा, रतयोड़ तथा नवाग्राम का फैसला नहीं हो सका। अब आबकारी आयुक्त ही इस पर फैसला देंगे।

 विभाग की ओर से ढेरोवाल यूनिट के लिए रिजर्व प्राइज 11.55 करोड़ रखा था। इसके लिए केवल दो ही ठेकेदारों ने आवेदन किया था। ठेकेदारों ने बोली में 10.62 करोड़ रुपये सर्वाधिक प्राइज दिया वहीं टेंडर में 10.65 करोड़ रुपये सर्वाधिक मूल्य ठेकेदारों ने दिया था। इससे पूर्व 24 मार्च को हुई नीलामी प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया था। एईटीसी राजीव डोगरा ने कहा कि ठेकेदारों ने रिजर्व प्राइज से कम बोली दी थी। इस कारण इस नीलामी को रद्द कर दिया है। आबकारी आयुक्त कार्यालय में ही अब इसका फैसला होगा।
विज्ञापन


जिला सोलन के बागा स्थित जेपी सीमेंट प्लांट छोड़ने का असर आबकारी विभाग के टोल यूनिट ढेरोवाल की नीलामी पर पड़ा है। जेपी के ट्रकों की आवाजाही से टोल संचालकों को रोजाना 40 हजार तक की आमदन रहती थी। मौजूदा समय में इन ट्रकों की आवाजाही 50 फीसदी से भी कम रह गई है। उत्पादन में कमी के चलते ट्रक की डिमांड में पहले की अपेक्षा काफी कमी आई है। इस कारण यहां से गुजरने वाले ट्रकों की आवाजाही घटने से टोल बैरियरों की आमदनी घटना लाजिमी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें