फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गियों में जमीन मालिक को देनी होगी शौचालय सुविधा

Thu, 02 Mar 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बीबीएन में अवैध रूप से झुग्गियां बसाकर मोटी कमाई कर रहे भूमि मालिकों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया। - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
बीबीएन में अवैध रूप से झुग्गियां बसाकर मोटी कमाई कर रहे भूमि मालिकों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया। एसडीएम नालागढ़ ने कार्रवाई कर ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए हैं। एसडीएम आशुतोष गर्ग ने 90 भूमि मालिकों को डेढ़ माह के भीतर झुग्गियों में शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नोटिस में साथ ही हिदायत दी है कि अगर डेढ़ माह में शौचालय नहीं बनाए गए तो जमीन से झुग्गियां हटानी होंगी।      गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बीबीएन में प्रशासन की ओर से ऐसे कदम उठाए हैं। इसके बावजूद भी औद्योगिक क्षेत्र में टीसीपी नियमों को दरकिनार कर निजी भूमि पर अवैध रूप से झुग्गियां बसाने का कारोबार चल रहा है।

झुग्गियों की एवज में जमीन मालिक बतौर किराया कुछ राशि वसूल करते हैं। एसडीएम आशुतोष गर्ग ने कहा कि झुग्गियां बसाने वाले निजी भूमि मालिकों को डेढ़ माह के भीतर शौचालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। अमल न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध रूप से बसाई झुग्गियों में अक्सर आग लगने से कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


यही नहीं शौचालय न होने से झुग्गियों में रहने वाले लोग यहां वहा गंदगी फैलाते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को जहां परेशानी झेलनी पड़ती है वहीं झुग्गियों में रहने वाले लोगों में भी बीमारी फैलने का खतरा रहता है। गरमी के मौसम में बद्दी में मच्छरों की भरमार रहती है। इस कारण गंदगी के चलते बीमारी के और ज्यादा फैलने का खतरा होता है।

लो कॉस्ट हाउसिंग पॉलिसी रही नाकाम
बीबीएनडीए की लो कॉस्ट हाउसिंग पॉलिसी के तहत लगभग आठ माह में एक दर्जन के करीब लोगों ने आवेदन किया था। ऐसे में प्रशासन की इस पहल का भी बीबीएन में क्या विशेष प्रभाव रहेगा यह देखने वाली बात होगी। लो कॉस्ट पॉलिसी के तहत बीबीएनडीए ने निजी भूमि मालिकों को एक निर्धारित नक्शे के तहत मूल सुविधाओं वाले सस्ते मकान तैयार करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें