फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब हर माह होगी जन आरोग्य बैठक, खंड सायरी ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। खंड चिकित्सा सायरी ने पंचायतों के साथ मिलकर नई पहल की शुरुआत की है। अब खंड के तहत विभिन्न अस्पतालों में जनरोग्य समिति बैठक आयोजित होगी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों समेत आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मंथन करेंगे। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी में जन पीएचसी सायरी में जन आरोग्य समिति की एक दिवसीय कार्यशाला करवाई गई। इसमें लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि समिति किस प्रकार स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मुहैया करवा सकते है। साथ ही अपने सुझाव से स्वास्थ्य सुविधाओं को कैसे ओर बेहतर बनाया जा सकता है के बारे में बताया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि चिकित्सा खंड सायरी में जन आरोग्य समिति का सशक्तिकरण होगा। जन आरोग्य समिति एक ऐसी समिति है, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, प्रधान, आशा वर्कर व अन्य लोग शामिल होंगे। इसके तहत जन प्रतिभागियों यानी पंचायतीराज से जुड़े हुए लोगों की स्वास्थ्य कार्यशैली में उत्थान के लिए भागीदारी को लेकर सशक्तिकरण का कार्य शुरू किया गया है। हर माह होने वाली बैठक में पिछले महीने किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि खंड में यह बैठक प्रतिमाह आयोजित होगी। इसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा आने वाले सुझाव पर भी चर्चा होगी ताकि स्वास्थ्य सुविधा को ओर अच्छा बनाया जा सके। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को सीधे तौर पर फायदा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें