फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एचआरटीसी परवाणू डिपो ने बंद की दिल्ली जाने वाली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें,अधिकारियों ने सवारियां नहीं मिलना बताया वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पथ परिवहन निगम परवाणू डिपो की दिल्ली जाने वाली बस को अचानक बंद कर दिया है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी आ रही है। बस परवाणू से दिल्ली शाम 4 बजे निकलती थी। इससे परवाणू से कामकाज के सिलसिले में आए लोगों को सीधे तौर पर मिलता था। लेकिन अधिकारियों ने अचानक इस रूट को बंद कर दिया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि जिस समय पर ये बस निकलती है उस दौरान दूसरे डिपो की बस पिंजौर से दिल्ली के लिए जाती है। इस कारण बस में सवारियां नहीं होती थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि परवाणू डिपो के अधिकारियों को इस बस के साथ अन्य डिपो की बस चलने का अब पता चला है। इस पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर परवाणू-चड़ीगढ़ बाईपास होने के कारण बसें टीटीआर से सीधे पंचकूला की ओर निकल जाती है। केवल वे बसें परवाणू आती है जिन्हें एचआरटीसी पंप से पेट्रोल भरवाना पड़ता है। लेकिन ये बसें अगल-अलग रूट की है। इससे दिल्ली जाने के लिए काफी देर तक लोगों को रुकना पड़ता है। कई बार यात्रियों को बस सुविधा के लिए या तो परवाणू से पिंजौर जाना पड़ता है या फिर टीटीआर चौक पर जाना पड़ता है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू राम दयाल ने कहा कि जिस समय ये बस निकलती है ठीक उसी समय पिंजौर से दूसरे डिपो की बस का समय भी है। इस कारण परवाणू-दिल्ली बस को सवारियां नहीं मिल पा रही है। कम सवारियां होने के कारण बस को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें