उपायुक्त ने निर्धारित की तारीख
गैस आपूर्ति के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला दंडाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने गैस सिलिंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए सभी एलपीजी गैस एजेंसियों के संबंध में रूट चार्ट की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस की आपूर्ति मिलेगी। इससे पहले गैस एजेंसियां मनमर्जी से सप्लाई दे रही थीं, जिससे लोग परेशान होते थे।
मैसर्ज विपुल गैस एजेंसी सोलन की ओर से खनोग व गलानग में प्रत्येक माह की 5 तारीख, बड़ोग में 9 तारीख, गड़खल, आंजी, शमलेच वाया डीपीएस में प्रत्येक माह की 10 तारीख, सेरी अप्पर वॉटर टैंक में प्रत्येक माह की 12 तारीख, सुल्तानपुर मार्ग से जीरो प्वाइंट से एमएमयू तक में प्रत्येक माह की 15 तारीख, फेकड़े का नाला सुल्तानपुर में प्रत्येक माह की 16 तारीख, गांधीग्राम से जीरो प्वाइंट कुमारहट्टी में प्रत्येक माह की 17 तारीख, मनलोग व दयोठी में 18, भोजनगर, नेरी व काबाकलां में 20 तारीख, धर्मपुर में 23, कुमारहट्टी में 25, दयोठी (कायलर से खडयाणा) व रणों में 27 व 28 तारीख, चामत भड़ेच व बाडाकून में 29 तारीख, गडासर व दौलांजी में 30, ओच्छघाट (मझगांव से ओच्छघाट) में प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे वीरवार को, नौणी में पहले व तीसरे वीरवार, कयलोधार व नौणी में प्रत्येक माह के तीसरे वीरवार, बसाल व तारफैक्टरी में प्रत्येक माह के रविवार, एपीएस डगशाई में मांग के अनुरूप, शामती में प्रत्येक माह के शनिवार, कांऊगड़ी में पहले व तीसरे मंगलवार तथा डमरोग में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे मंगलवार को गैस वितरित की जाएगी।
इसके अलावा मैसर्ज जगदंबा गैस एजेंसी सोलन द्वारा टैंकरोड में प्रत्येक माह के सोमवार, तार फैक्टरी में प्रत्येक मंगलवार, रबौण में बुधवार, बरार रोड में वीरवार, कथेड में शुक्रवार, क्लीन में शनिवार, ओच्छघाट, नौणी व दौलांजी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे रविवार, दयोठी में दूसरे व चौथे रविवार, कोटला में पहले रविवार, चंबाघाट में वीरवार व शुक्रवार, बसाल में मंगलवार, सलोगड़ा में शुक्रवार, गलानग में पहले और तीसरे वीरवार, कोरण, बड़ोग व नगाली में दूसरे व चौथे शनिवार, शमलेच, चिल्ला व डीपीएस आंजी में बुधवार, ब्रुरी में शुक्रवार, धारों की धार में 27 तारीख, अश्वनी खड्ड में 28 तारीख, कून बाडा व दयोठी में 30 तारीख और शमरोड, गढ़ासर व रणों में प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को गैस वितरित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी सोलन द्वारा शक्ति नगर व बजरोल में प्रत्येक माह के सोमवार, करोल विहार, बसाल रोड, भवारा व एचएफसीएल में प्रत्येक माह के मंगलवार, सन्नी साइड, सेर क्लीन व चम्बाघाट में प्रत्येक माह के बुधवार, मेला मैदान, सलोगड़ा व मनसार में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे वीरवार, सलोगड़ा, ब्रुरी, कोणार्क होटल, डिज़ल पंप व फ्रेंडस कॉलोनी में वीरवार, क्लीन, बाईपास व सपरुन में शुक्रवार, ओच्छघाट, नौणी, धर्जा, गौडा, टिक्करी तांजी व रेह काटल में पहले, तीसरे सोमवार, दूसरे, चौथे शुक्रवार व अंतिम शुक्रवार, बाईपास कथेड़, कथेड़, एमआरएडीएवी स्कूल, सीएम मेगा बाजार व न्यू कथेड़ में प्रत्येक माह के शनिवार, चामुंडा कॉलोनी व गुरुस्थान में दूसरे व चौथे शनिवार, दवासी फ्लोग में प्रत्येक माह के वीरवार, शिल्ली, दामकडी, जौणाजी, मशीवर, कोटला व ओयली में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे वीरवार तथा बेलगांव, अश्वनी खड्ड, ढोल का जुब्बड़, कुरगल, टकरयाणा, हिन्नर, रेहेड, कनाह, बायला बस्ती व धारों की धार में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शुक्रवार को गैस वितरित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मैसर्ज सुबाथू भारत गैस द्वारा थड़ी, सुबाथू, रडियाणा, कुठाड, देलगी, पनसोडा, रणो, कटनी, जीहू, रौड़ी, ओलगी, कक्कड़हट्टी, शील, खायरी, भारती, धर्मपुर, कुमारहट्टी, सोलन, ओच्छघाट व जाबली में सप्ताह के आधार पर गैस वितरित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी कंडाघाट द्वारा पुलिस थाना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व एचडीएफसी बैंक में प्रत्येक माह की 2 तारीख, पढ़ाव व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3 तारीख, साधुपुल, दोची, दुनो व शिलडू में 4 तारीख, दुनो, मिहानी, आरएम स्कूल, चायल, बांजनी व टिक्कर में 5 तारीख, क्वारग, शिल्हाडी, मालगा व देयो चौकी में 7 तारीख, मंझोल व गुराश में 8 तारीख, क्यारीघाट, वाकनाघाट व जेपी गेट में 9 तारीख, मोमेहर, छावशा, देलगी व भारती में 10 व 11 तारीख, ध्यारीघाट, कैथलीघाट, शालाघाट, लछोग, कोट किदोर, आंजी सुनारा, गरू व पौधना में 12 तारीख, मालगा, मंझोल व गुराश में प्रत्येक माह की 14 तारीख, बीशा, तुंदल व सैंज में 17 तारीख, बाशा, बघेटु व दोलग में प्रत्येक माह की 18 तारीख, डेढ़घराट, मही व मानसर में 20 तारीख, पपलोल, बखेला, डुमैहर व गडोग में 23 तारीख, साधुपुल, दोची व दुनो में 24 तारीख, मिहानी, चायल, टिक्कर, नगाली व कनोडी में 25 तारीख, अश्वनी खड्ड, झाझा व धंगील में 26 तारीख, जधारी व सिरीनगर में 27 तारीख तथा हाथो, सलुमणा, पलेच, धरोट व डिग्री कॉलेज कंडाघाट के क्षेत्र में प्रत्येक माह की 28 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।