विधानसभा में विधायक विनोद सुल्तानपुरी दिए गए सुझाव पर बोले, पंचायती राज मंत्री विनोद सुल्तानपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश की पंचायतों में अब स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा करवाई जाएंगी। यह बात पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ने कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के विधानसभा में दिए गए सुझाव पर कही। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कसौली के विधायक ने स्वच्छता पर सदन के अंदर अच्छा सुझाव दिया है। प्रतिस्पर्धा करने से पंचायत प्रतिनिधियों में आपस में स्वच्छता के प्रति सजगता रहेगी व लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत शडियाणा पंचायत ने कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने के लिए पंचायत व पंचायत समिति ने अपनी निधि से ई-वाहन को खरीदा है। यह वाहन विशेष रूप से कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने का काम करेगा। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता का काम शहर में ज्यादा करना पड़ता है जबकि गांव में स्वच्छता पर सभी जागरूक है। शहरों के पर्यटन स्थलों में ज्यादा गंदगी रहती है। पर्यटन स्थल शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल, कसौली, मनाली व अन्य जगहों पर भी वह ई- वाहन खरीद रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न पंचायतों में काम चल रहा है।