फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर स्कूल न आने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 27 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामशहर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अजमेर सिंह व हरिराम संगर ने रामशहर शिक्षा खंड के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। एक स्कूल में दो अध्यापक समय पर स्कूल नहीं आए, जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीपीईओ अजमेर सिंह व हरिराम संगर ने रामसहर ब्लॉक केबेली दयोड़, किशनपुरा, मखनू माजरा, नोनावाल व झाड़माजरी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशनपुरा स्कूल में दो अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुचे। दोनों बीपीईओ ठीक 9 बजे स्कूल पहुंच गए थे। उन्होंने स्कूल में उपस्थिति रजिस्ट्रर व मिड-डे मील योजना का रिकार्ड भी चेक किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सहायक ओपी ठाकुर, पवन शर्मा भी थे। अजमेर सिंह ने बताया कि उन्हें झाड़माजरी व खेड़ा नानोवाल स्कूल में निरीक्षण के लिए गए थे। किशनपुरा में दो अध्यापक देरी से स्कूल पहुंचे जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें