शहर में पीलिया बेकाबू होने लगा है। 27 जनवरी को 57 टेस्ट किए गए थे। इनमें से 21 मामले पॉजिटिव निकले हैं। शहर में बढ़ रहे मामलों के चलते प्रशासन, आईपीएच और नगर परिषद के हाथ पांव फूलने लगे हैं। एक ही दिन में 21 मामले शहर के किन क्षेत्रों से आए हैं, इसकी जानकारी विभाग ने जारी नहीं की है। वहीं, बढ़ रहे मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 23 सैंपल एकत्र किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन अस्पताल में पहुंचे रोगियों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता शिविर का आयोजन तेज कर दिया है।