फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरला ठाकुर बनीं कृषि विवि पालमपुर की मनोनीत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने हिमाचल की दो प्रोग्रेसिव कृषक महिलाओं को मेंबर ऑफ एक्सटेंशन काउंसिल मनोनीत किया है। इन महिलाओं में ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव की महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर को आगामी 2 वर्षों के लिए विवि की एक्सटेंशन काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके चयन से क्षेत्र की महिलाओं में खुशी की लहर है। सरला ठाकुर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाने वाली योजनाओं में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करती हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार व महिला मंडल की सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें