फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्पतालों में बीमारियों से संबंधित जानकारी देने के लिए बनेंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो टीम ने जिले के अस्पतालों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अस्पतालों से आंकड़े भी किए एकत्र, जांच के बाद होगा नीतियों का निर्धारण

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला के अस्पतालों में बीमारियों से संबंधित जानकारी लेने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) ने जिले के अस्पतालों से स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को एकत्र किया है। इन आंकड़ों के जरिए सीबीएचआई टीम पता लगाएगी कि अस्पतालों में कौन-सी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। इस आंकड़े पर टीम विश्लेषण करेगी।
विज्ञापन

जांच के बाद बीमारियों की रोकथाम के लिए ओर सटीक नीति निर्धारित होगी। टीम ने उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा की अध्यक्षता में सोलन के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया है और अस्पताल स्टाफ से मरीजों को दी जाने वाली आवश्यक दवाओं और सुविधाओं के बारे में भी पता लगाया है। इसकी संपूर्ण रिपोर्ट तैयार की है।
उपनिदेशक ने कहा कि बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन कार्यालय में मासिक प्रगति समीक्षा बैठक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों से जानकारी ली गई कि अस्पतालों में कौन-कौन सी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा भी कई प्रश्न पूछे गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन स्तरीय टीम द्वारा यह निरीक्षण जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में किया।
टीम की ओर से 16 मार्च को महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, कुमारहट्टी में निरीक्षण शुरू किया। यहां पर आईसीडी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी करवाया गया। इस कार्यशाला में 150 चिकित्सकों ने भाग लिया। 17 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी तथा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का निरीक्षण किया। 18 मार्च को नागरिक अस्पताल नालागढ़ व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां ली गई हैं। उन्होंने जिला सोलन के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण के उपरांत जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यों की प्रगति की सराहना की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीबीएचआई टीम में सांख्यिकी अधिकारी शेष कुमार मौर्य, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड चिकित्सा अधिकारी व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें