फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव रिहर्सल में सोशल डिस्टेंसिंग पर सवाल

विज्ञापन
सोलन में चुनाव रिहर्सल के दौरान खाना खाने के लिए उमड़ी अधिकारियों की भीड़। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। पंचायती राज चुनाव को लेकर मंगलवार को ठोडो मैदान में आयोजित अंतिम रिहर्सल में सामाजिक दूरी की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। रिहर्सल के लिए करीब 400 पोलिंग बूथ अधिकारी ठोडो मैदान सोलन में एकत्र थे। हालांकि रिहर्सल के दौरान ठोडो मैदान में कोविड सुरक्षा के तहत सभी इंतजाम किए गए थे। इस दौरान रिहर्सल में भाग लेने पहुंचे अधिकारियों के लिए दोपहर का भोजन भी रखा गया था। इसी बीच समुचित व्यवस्था न होने के कारण खाने के लिए सभी अधिकारी सामाजिक दूरी भूलकर एक साथ टूट पड़े। कई प्रतिभागियों ने बताया कि खाना खिलाने का उचित प्रबंध नहीं था। खाने में भी केवल दाल और चावल ही उपलब्ध थे। उधर, बीडीओ सोलन ललित विक्रम दुल्टा ने बताया कि सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया था। चाय-भोजन के दौरान थोड़ी भीड़ एकत्रित हुई थी लेकिन रिहर्सल के दौरान कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें