फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह बाद भी नहीं पहुंची सैंपलों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पिछले चार-पांच दिनों में कालका-शिमला एनएच पर सैकड़ों की संख्या में मरे मुर्गे मिलने के बाद अब स्थानीय पक्षी भी मृत मिल रहे हैं। जिससे क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। बावजूद इसके सप्ताह पहले मरे मुर्गों सहित अन्य पक्षियों के भेजे सैंपलों की रिपोर्ट भी अभी तक विभाग को नहीं मिल सकी है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के पौंग डैम में बर्ड फ्लू से पक्षियों के मौत के बाद जिला सोलन में भी अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं इस दौरान कालका-शिमला एनएच पर चक्की मोड़ के समीप भारी संख्या में मरे हुए मुर्गे मिले थे। जिसके बाद पशुपालन विभाग की ओर से बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए मरे मुर्गों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे लेकिन सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक विभाग को रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। वहीं अब क्षेत्र में पक्षियों की मौत होने लग गई है। सोमवार को भी सोलन के साथ लगते जंगलों में कौवे सहित अन्य चार पक्षी मरे हुए मिले थे। जिनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट में काफी देरी हो गई है। जिसकी रिपोर्ट समय पर देने के लिए लैब में बात भी की गई है। रिपोर्ट के बाद ही मरे पक्षियों की मौत का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें