फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोडो मैदान में रविवार को नहीं होंगे आरटीपीसीआर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। ठोडो मैदान में अब हर रविवार को कोरोना आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जाएंगे। कोरोना जांच केंद्र में सैनिटाइजेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है। अब जांच केंद्र के बाहर विभाग ने लिखित सूचना भी चस्पां कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग के आदेश जारी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ठोडो मैदान में एक दिन में केवल सौ सैंपल ही ले रहा है। विभाग से यहां पर सैंपलिंग को बढ़ाया भी जा सकता है। सप्ताह के एक दिन केंद्र को सैनिटाइजेशन के बाद बंद रखा जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि रविवार को संक्रमण के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जांच केंद्र बंद रहेगा। पूरे कक्ष को अच्छे से सैनिटाइज कर बंद रखा जाएगा। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्टाफ कर्मियों में संक्रमण का ज्यादा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें