फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किराएदारों का पंजीकरण नहीं करवाया तो लगेगा 1000 जुर्माना

Wed, 19 Jun 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को जारी किए गए निर्देश
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने ली पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक
किराएदारों का पंजीकरण करवाने के लिए 10 दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। मकान मालिक 10 दिनों के अंदर अपने मकान में रखे सभी किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें, नही तो उन्हें जुर्माना भरना होगा। विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। इसमें तीनों पंचायतों हाटकोट, कुनिहार व कोठी के सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मकान मालिक जिन्होंने अपने किराएदारों की वेरिफिकेशन नहीं करवाई वह 10 दिनों के भीतर करवा लें। उनका पूरा ब्योरा पंचायत में रजिस्टर करवाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी पंचायतों में रह रहे सभी किराएदारों का डेटा तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर किसी मकान मालिक ने अपने किराएदार की 10 दिनों में वेरिफिकेशन नहीं करवाया तो उस पर 1000 रुपये जुर्माना लगाएं।
विज्ञापन

बैठक में कुछ और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य मुद्दा कूड़ा कचरा इकट्ठा करने का रहा। चर्चा हुई कि कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। उन पर नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। लोगों से आग्रह किया गया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने में भी सहयोग करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि वे सभी लोग जिन्होंने घर पर कुत्ता रखा है पंचायत में उसका पंजीकरण करवाएं। इस अवसर पर हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, कोठी पंचायत प्रधान बलबिंद्र कौर, उप प्रधान रोहित जोशी सचिव व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें