फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: न सूचना, न तय समय<bha>;</bha> आधी रात को पानी छोड़कर सुबह बंद कर दी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद आया पानी, रात को 12 बजे दी सप्लाई, सुबह 4 बजे बंद
विज्ञापन

नगर निगम की मनमानी से लोग हुए परेशान, बिना सूचना दिए की सप्लाई
सात से आठ दिनों के बाद की जा रही है पानी की सप्लाई, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पिछले काफी समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई सात से आठ दिन के अंतराल के बाद हो रही है। लोग पहले ही पेयजल किल्लत से परेशान हैं। नगर निगम ने अब आनन-फानन में सोमवार रात को कई वार्डों में पानी की सप्लाई कर दी। शहर के वार्ड सात और वार्ड 12 में सोमवार रात करीब 12:30 बजे के बाद पानी की सप्लाई दी गई और सुबह करीब 4:00 बजे से पहले ही सप्लाई बंद कर दी। इससे जहां अधिकतर लोगों को सप्लाई का पता नहीं चल पाया। वहीं दूसरी ओर कई लोगों के टंकियां ओवरफ्लो हो गईं। हैरानी इस बात की है कि पहले जब वार्ड के लोगों ने कीमैन से पूछा कि पानी कब आएगा तो उसने मंगलवार का हवाला दिया, मगर सोमवार रात को ही बिना बताए सप्लाई देने से उनका पूरा शेड्यूल खराब हो गया।
लोगों ने आरोप लगाए कि पानी की सप्लाई भी बिना सूचना के दी गई। बहुत से लोगों को पानी छोड़ने की सूचना न मिलने से उनके कई घरेलू काम नहीं हो पाए। लोगों का कहना था कि एक ओर कई उपभोक्ताओं को सात से आठ दिन के अंतराल के बाद पानी मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर जब पानी छोड़ा जा रहा है तो उसका समय भी देर रात का है। लंबे अंतराल के बाद मिलने वाली पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में पहले ही चिंता बनी रहती है। घरों में पानी की टंकियां खाली होने के कारण लोग पानी आने का इंतजार करते हैं। लेकिन रात के समय पानी छोड़े जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सात, आठ दिन बाद पानी की सप्लाई होनी थी तो उन्होंने कपड़े धोने समेत कई कार्य करने थे, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं नहीं चला कि पानी की सप्लाई कब शुरू हुई और कब खत्म। अनिता ने बताया कि बीते एक हफ्ते से कपड़े धोने के लिए रखे थे। पानी का कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार रात को पानी की सप्लाई तो हुई लेकिन सूचना न मिलने से कपड़े नहीं धो पाए। टंकी में स्टोर पानी तो कपड़े धोने में ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिन में जब तीन से साढ़े तीन घंटे पानी की सप्लाई होती थी तो लोग इसी दौरान अपने घरेलू काम भी निपटा लेते थे।
विज्ञापन

-
शहर के हर वार्ड को पानी की सप्लाई देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई वार्डों में मंगलवार को पानी आना था लेकिन बिजली के कट के कारण सोमवार रात को पानी छोड़ना पड़ा। 10 से 15 दिनों में समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। - सुषमा शर्मा, महापौर, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें