औद्योगिक क्षेत्र में परवाणू में डेंगू के अचानक बढ़ते हैं मामले
बीते वर्ष टीम ने समय रहते शुरू कर दी थी डेंगू को लेकर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने डेंगू की रोकथाम को लेकर कदम नहीं उठाए हैं। इसके साथ शहर में फॉगिंग और दवाओं के छिड़काव का कार्य भी नहीं हो रहा है।
बीते वर्ष विभाग और नगर परिषद ने अप्रैल में डेंगू की रोकथाम को लेकर कमर कसी थी। इसका फायदा ये मिला था कि डेंगू के कम ही मामले सामने आए थे। वहीं, आशा वर्कर और अन्य वालंटियर ने घरद्वार पर जाकर लारवा की भी टंकियों में जांच की थी। इस बार सुस्ती आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि गर्मियों के शुरुआत में भी डेंगू रोकथाम को लेकर कदम उठाए जाने शुरू हो जाते थे। इससे पिछले साल में डेंगू के करीब 12 मामले ही सामने आए थे। जबकि 2023 में आंकड़ा 2500 के पार पहुंच गया था। इससे सबक लेते हुए विभाग ने टीम का गठन किया था। इस बार न तो अभी विभाग की ओर से बैठक की गई है। वहीं, कोई डेंगू रोकथाम के लिए कोई योजना बनाई गई है।
क्षेत्र में अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। डेंगू की जांच को लेकर होने वाले टेस्ट अस्पताल में होते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कमर कसी हुई है।
-डॉ. ज्योति, प्रभारी, ईएसआई परवाणू।
मौसम अभी स्थिर नहीं हुआ है। लेकिन डेंगू की रोकथाम को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। आने वाले दिनों में नगर परिषद परवाणू के साथ बैठक की जाएगी और फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-डॉ. अल्पना, खंड विकास अधिकारी, धर्मपुर