बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में नौ दिवसीय रामकथा के बाद भंडारे का प्रसाद लेते हुए स्थानीय लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट्स में आयोजित श्रीश्री 1008 नौ कुंडियों श्रीसीताराम महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन एवं श्रीराम जानकी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास झा ने बताया कि समापन अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया और महायज्ञ का पूर्णाहुति डालकर समापन किया गया। नौ दिन आयोजित श्रीरामकथा में बीबीएन के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रवचनों का रसपान किया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अमरावती अपार्टमेंट्स के सभी सहयोगी सज्जनों का आयोजन में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। समापन अवसर अमर प्रीतम झा, संदीप सिंह, मनीष भारद्वाज, रंजीत पांडेय, राजेश पांडे, छोटेलाल कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।