संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने पलासड़ा में अवैध खनन सामग्री के साथ चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पकड़े गए ट्रैक्टरों में तीन की नंबर प्लेट नहीं थीं। पुलिस ने जब इन ट्रैक्टर चालकों से खनन सामग्री के परमिट मांगें तो वे दिखा नहीं पाए। जिस पर पुलिस ने चारों ट्रैक्टर चालकों से रात्रि के दौरान खनिज सामग्री चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई से बद्दी पुलिस ने यह साफ किया है कि अवैध खनन में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ केवल चालान न करके आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भवष्यि में कार्रवाई जारी रहेगी।