फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नारा में निकिता और कविता लेखन में अंजली प्रथम

Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चित्रकला
विज्ञापन
गायन में हिमा और चित्रकला में मोहित ने मारी बाजी
विज्ञापन

आदर्श स्कूल धुंदन में सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। नोडल अधिकारी अनीता कौंडल ने बताया कि कार्यक्रम में नारा लेखन, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, कविता लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें नारा लेखन में निकिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि ममता दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में मोहित पहले, प्राची दूसरे और जसवीना तीसरे स्थान पर रहीं। कविता लेखन में अंजली प्रथम खुशबू दूसरे, गायन में हिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई। जिसमें दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के साथ-साथ जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक करके अपनी अहम भागीदारी निभानी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यकारी प्रधानाचार्य देशराज शर्मा द्वारा कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग के विजेताओं को पारितोषिक वितरण करके सम्मानित किया गया।अन्य सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा अभियान की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें